Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में मतदान ड्यूटी के दौरान चुनाव अधिकारी की मौत

अमरावती, पांच नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बृहस्पतिवार को ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर ड्यूटी करते समय सांस लेने में तकलीफ होने के बाद 58 वर्षीय महिला चुनाव अधिकारी की मौत हो गई।

चुनाव अधिकारी हरिता जिले के डी हीराहल मंडल के पूलाकुर्थी गांव स्थित मंडल परिषद प्राथमिक उच्च (एमपीपीयू) स्कूल में द्वितीय श्रेणी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, 'बृहस्पतिवार को अनंतपुर जिले के कदादरकुंटा गांव स्थित मतदान केंद्र पर सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हरिता की मौत हो गई।'

विज्ञप्ति में कहा गया कि सांस लेने में तकलीफ होने पर मतदान केंद्र पर तैनात चिकित्सा दल उन्हें कुडैरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। आपातकालीन चिकित्सा उपचार के बावजूद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर उनकी मौत हो गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हरिता की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश