नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) ई-कॉमर्स सुविधा प्रदाता कंपनी शिपरॉकेट का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 59.5 लाख रुपये रहा है।
कंपनी को बीते वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में घाटा हुआ था।
गुरुग्राम स्थित कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 20.29 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बृहस्पतिवार को बताया कि उसकी परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 34.7 प्रतिशत बढ़कर 673.65 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 500.18 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 592.09 करोड़ रुपये थी और शुद्ध घाटा 13.71 करोड़ रुपये था।
भाषा
यासिर अजय
अजय