Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

ब्रिटानिया का दूसरी तिमाही का मुनाफा 10.8 प्रतिशत बढ़कर 726 करोड़ रुपये, राजस्व 15.6 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) बेकरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 725.99 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 655.06 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.82 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने नियामकीय सूचना में बताया कि उत्पादों की बिक्री से उसका राजस्व सितंबर तिमाही में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 5,541.57 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों में कहा कि बिक्री में यह वृद्धि 13 प्रतिशत की मात्रा आधारित वृद्धि के कारण हुई।

कंपनी का परिचालन राजस्व दूसरी तिमाही में 15.64 प्रतिशत बढ़कर 5,597.79 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,840.63 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही में ब्रिटानिया का कुल खर्च 17 प्रतिशत बढ़कर 4,690.47 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय 15.9 प्रतिशत बढ़कर 5,671.30 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक रक्षित हर्गेव ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने मजबूत वृद्धि की रफ्तार बरकरार रखी और विभिन्न बिक्री माध्यमों तथा प्रमुख राज्यों में मात्रा एवं मूल्य, दोनों के आधार पर दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय