Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कोलकाता में गैराज में खड़ी लग्जरी कार से अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद

कोलकाता, पांच नवंबर (भाषा) कोलकाता के कस्बा इलाके में एक गैराज में खड़ी लग्जरी कार से एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों ने गैराज से दुर्गंध आने की शिकायत करते हुए कस्बा थाने को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो कार की चालक वाली सीट पर शव मिला।

अधिकारी ने कहा, “हमारे अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिसर की अच्छी तरह तलाशी लेने के दौरान उन्हें वहां खड़ी कार के अंदर शव दिखाई दिया। यह कार लंबे समय से इस्तेमाल नहीं की गई थी।”

उन्होंने बताया कि कार पर नंबर प्लेट नहीं थी और उस पर धूल की मोटी परत जमी हुई थी, जिससे संकेत मिलता है कि उसे कुछ समय से चलाया नहीं गया था।

उन्होंने कहा कि गैराज का दरवाजा भी बंद नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान और उसकी मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हम स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रहे हैं और सभी संभावित सुरागों पर गौर कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव कितने समय से कार के अंदर था और क्या मृतक का गैराज या उसके मालिक से कोई संबंध था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश