Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मुंबई में एनएसजी और पुलिस ने कई संवेदनशील स्थानों पर आतंकवाद रोधी अभ्यास किया

मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और मुंबई पुलिस समेत कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के जवानों ने बृहस्पतिवार को मुंबई के संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर आतंकवाद रोधी अभ्यास किया।

अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित मुंबई डायमंड बोर्स, ओएनजीसी भवन, प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आलीशान होटलों समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर यह अभ्यास सुरक्षा किया गया।

यह अभ्यास 26/11 आतंकी हमलों की बरसी के मद्देनजर किया गया।

अभ्यास के दौरान एनएसजी के कमांडो हेलीकॉप्टर से ऊंची इमारतों पर उतरते दिखाई दिए। इस अभ्यास के जरिये तेजी से तैनाती, बंधकों को छुड़ाने की क्षमता और आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों का परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई टीम (क्यूआरटी) और कई एजेंसियों के जवानों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करना था।

भाषा जोहेब धीरज

धीरज