Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

महिंद्रा एंड महिंद्रा जून, 2027 तक चार एसयूवी समेत पांच नए वाहन पेश करेगी

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल जून तक चार स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) और एक हल्का वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन और कृषि कारोबार के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश जेजुरिकर ने कहा, ‘‘हम 2027 की पहली छमाही में पांच बड़े उत्पाद पेश करेंगे। इनमें एनयू-आईक्यू प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नया उत्पाद, एक बिल्कुल नया बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), ‘लाइफस्टाइलर’, मौजूदा मॉडल का नया संस्करण और एक नया हल्का वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) शामिल है।’’

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में महिंद्रा ने 1,83,000 लाख एसयूवी की बिक्री की। वहीं, कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 23,345 इकाई रही, जो उसके यात्री वाहन कारोबार की कुल बिक्री का 12.7 प्रतिशत है।

जेजुरिकर ने कहा कि कंपनी फिलहाल अपनी पूरी उत्पादन क्षमता पर या उससे भी अधिक पर काम कर रही है और क्षमता की कमी का असर बिक्री के आंकड़ों पर भी दिख रहा है।

वाहन विनिर्माता ने हाल में अपनी मासिक यात्री वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 68,000 इकाई कर दी है। कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर 82,000 इकाई करने का है।

भाषा यासिर योगेश

योगेश