नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,367.60 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में ताांबा के नवंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 45 पैसे अथवा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,367.60 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 2,016 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश