Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

भारत-श्रीलंका वनडे शृंखला का पहला मुकाबला दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला एकदिवसीय शृंखला का पहला मुकाबला संभावित मौसम संबंधी व्यवधान और फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में नवीनीकरण कार्य के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित कर दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर आमतौर पर अधिक रहता है। इसके अलावा अरुण जेटली स्टेडियम के आउटफील्ड को नए सिरे से तैयार करने का काम चल रहा है। ऐसे में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से इस मुकाबले को किसी अन्य स्थान पर कराने का अनुरोध किया था।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘संभावित मौसम संबंधी व्यवधान और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्य को देखते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुरोध पर मुकाबले का स्थल बदला गया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।’’

श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता