नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 28 रुपये की गिरावट के साथ 1,87,707 रुपये प्रति किग्रा रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,87,707 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,451 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा बिकवाली के कारण मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.56 प्रतिशत की हानि के साथ 52.51 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश