Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 111 रुपये की गिरावट के साथ 8,253 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का नवंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 111 रुपये या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,253 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 8,294 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की मुनाफावसूली के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.94 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.82 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 93.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश