Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मप्र: मुरैना जिले में क्वारी नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

मुरैना, पांच नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बृहस्पतिवार को कार्तिक स्नान के लिए क्वारी नदी में नहाने गईं तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी और उनमें दो सगी बहनें थीं।

पुलिस के मुताबिक, छह घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद चंदा यादव (10), उसकी बहन निशि यादव (12) और प्राची यादव (12) के शव बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि कैलारस थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़कियां सुबह करीब 5:30 बजे नदी में नहाने गई थीं और इस दौरान वे गहरे पानी में उतर गईं तथा डूबने लगीं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया और बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि करीब छह घंटे बाद दोपहर 1:40 बजे के आसपास तीनों के शव निकाले गए और उनका अंतिम संस्कार हरलाल का पुरा गांव में किया गया।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र