भोपाल, पांच नवंबर (भाषा) केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नामांकन वापसी के अंतिम दिन चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे पुरी को निर्वाचन अधिकारी उमेश शर्मा ने उच्च सदन के लिए निर्वाचित घोषित किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी से पुरी की जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
जांच के अंतिम दिन कांटे साय्यना और कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी के नामांकन खारिज कर दिए गए थे।
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के संसद के उच्च सदन से इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई थी, जिसके कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी।
भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र
जितेंद्र