Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्यों को 1.09 लाख करोड़ रुपये समय से पहले जारी

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने त्योहारों को देखते हुए बृहस्पतिवार को राज्यों को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तहत नियमित किस्त के रूप में 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि समय से पहले जारी की।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि आमतौर पर 10 नवंबर को जारी होने वाली मासिक किस्त इस बार त्योहारों को देखते हुए पांच नवंबर, 2026 को ही जारी कर दी गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने आगामी त्योहारों को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय बढ़ाने तथा विकास एवं कल्याण संबंधी खर्चों के वित्तपोषण में मदद के लिए केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तहत नियमित किस्त के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये की राशि अग्रिम रूप से जारी की है।''

फिलहाल, केंद्र सरकार द्वारा एकत्रित करों का 41 प्रतिशत हिस्सा एक वित्त वर्ष के दौरान 14 किस्तों में राज्यों को हस्तांतरित किया जाता है।

भाषा रमण अजय

अजय