Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

बिहार के अररिया में अग्निशमन कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

अररिया, पांच नवंबर (भाषा) बिहार के अररिया जिले में अग्निशमन के 38 वर्षीय एक कर्मी का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में यदुनंदन-पवित्री डिग्री कॉलेज के पास की है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के साहेब कमाल थाना क्षेत्र के श्रीचंदपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

अररिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने बताया कि वाईएनपी डिग्री कॉलेज के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में शव पड़े होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह प्रदीप कुमार के सहकर्मियों को जब वह नहीं मिले तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की और इस दौरान उनका शव सड़क किनारे एक गड्ढे में मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

भाषा सं कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र