नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़कर 209.84 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले वित्त वर्ष-2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 156.68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बृहस्पतिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई- सितंबर) तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,456.22 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,017.15 करोड़ रुपये थी।
एनबीसीसी, परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है।
भाषा यासिर योगेश
योगेश