बेंगलुरु, पांच नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में चर्चा करने के बजाय सड़क पर झगड़ा करना पसंद करते हैं।
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राहुल गांधी की ओर से चर्चा की चुनौती दिए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक चर्चा के लिए संसद उचित मंच है।
उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाया कि उनमें सदन की कार्यवाही के दौरान धैर्यपूर्वक बैठने की क्षमता नहीं है।
उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति लगातार पांच. छह मिनट तक संसद में नहीं बैठ सकता, वह निश्चित रूप से संसद में बहस नहीं करना चाहेगा। वह संसद के बजाय सड़क पर झगड़ा करना पसंद करेगा।”
भाषा जोहेब नरेश
नरेश