Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मलेशिया ने कोरिया को हराकर पुरुष एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में कांस्य पदक जीता

मोहाली, पांच नवंबर (भाषा) अबू कमाल अरजई के दो गोल की बदौलत एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मलेशिया ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-2 से हरा दिया।

मलेशिया ने दूसरे मिनट में फिटरी सारी के मैदानी गोल की मदद से शुरुआती बढ़त हासिल की।

दक्षिण कोरिया ने हालांकि वापसी करते हुए तीन मिनट बाद ग्युनवू पार्क के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद सेमिन चुन ने 13वें मिनट में मैदानी गोल करके कोरिया को 2-1 से आगे कर दिया।

मलेशिया ने 34वें मिनट में फैजल सारी के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत स्कोर 2-2 कर दिया।

इसके बाद अरजई ने 45वें और 50वें मिनट में दो शानदार मैदानी गोल करके मलेशिया को 4-2 की बढ़त दिला दी।

मैच की समाप्ति से दो मिनट पहले मारहान जलील ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मलेशिया की 5-2 से जीत सुनिश्चित की।

टूर्नामेंट के फाइनल में बृहस्पतिवार शाम को भारत का सामना जापान से होगा।

भाषा सुधीर मोना

मोना