Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मौसम को ध्यान में रखते हुए कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के लिए एसएसआर कार्यक्रम की घोषणा होगी

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (एसएसआर) का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा, क्योंकि वहां ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) या तो जारी है या हाल में पूरा हुआ है।

छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसएसआर की घोषणा करते हुए, चुनाव निकाय ने आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड, दिल्ली, त्रिपुरा और तेलंगाना का जिक्र किया, जहां एसएसआर या तो जारी है या अभी-अभी पूरा हुआ है।

एसआईआर जहां दो दशकों से अधिक के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, वहीं एसएसआर हर साल आयोजित किया जाता है, खासकर उन राज्यों में जहां चुनाव होने वाले हैं।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, जहां एसआईआर अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा। इसके लिए वहां के मौजूदा मौसम के हालात को ध्यान में रखा जाएगा।

एसएसआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों को पंजीकृत करना है, और उन लोगों से पहले से आवेदन लेना है जो आने वाले महीनों में पात्र हो जाएंगे।

भाषा प्रशांत माधव

माधव