Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

एलआईसी का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 12,076 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 12,076 करोड़ रुपये हो गया।

एलआईसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी यह जानकारी दी। बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी को 10,053 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,62,739 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,39,614 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में एलआईसी की शुद्ध प्रीमियम आय भी बढ़कर 1,47,018 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,26,479 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान नवीकरण प्रीमियम बढ़कर 68,375 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 64,996 करोड़ रुपये था।

हालांकि, पहले साल की प्रीमियम आय में मामूली गिरावट आई। यह सितंबर तिमाही में घटकर 10,432 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,836 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश अजय

अजय