Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

'चेंज ऑफ गार्ड' कार्यक्रम का समय शनिवार से बदलेगा: राष्ट्रपति भवन

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की तैनाती में बदलाव संबंधी (चेंज ऑफ गार्ड) कार्यक्रम इस शनिवार से सुबह आठ बजे से नौ बजे तक आयोजित होगा।

यह समारोह एक सैन्य परंपरा है, जिसके तहत राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) के नये दल हर सप्ताह जिम्मेदारी संभालते हैं।

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ''राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह इस शनिवार (सात नवंबर, 2026) से सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।''

राष्ट्रपति कार्यालय ने पिछले महीने इस साप्ताहिक समारोह का समय बदलकर 10 अक्टूबर से सुबह सात बजकर 30 मिनट से आठ बजकर 30 मिनट तक कर दिया था।

वर्ष 1773 में गठित राष्ट्रपति के अंगरक्षक (पीबीजी) भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट है और राष्ट्रपति के लिए औपचारिक कर्तव्यों का निर्वहन करती है। पीबीजी के जवान घुड़सवारी में दक्ष होने के साथ-साथ टैंक चलाने और पैराशूट से उतरने में भी कुशल होते हैं।

भाषा अमित माधव

माधव

माधव