Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

पाकिस्तान तथा ब्रिटेन सुरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाने पर हुए सहमत

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार की बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के सुरक्षा मामलों के उपमंत्री डेन जारविस के साथ भेंटवार्ता के बाद दोनों देश सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाने पर सहमत हुए।

पाक विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह भेंटवार्ता यहां हुई।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने पाकिस्तान-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा सुरक्षा, कानून प्रवर्तन, प्रवासन, व्यापार एवं निवेश के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।’’

विदेश मंत्रालय का भी कामकाज संभाल रहे डार एवं जारविस ने क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा ‘आर फोर प्लस ई फोर’ ढांचे के तहत निरंतर सहयोग पर चर्चा की।

‘आर फोर’ में पाकिस्तान, तुर्किये, सऊदी अरब और मिस्र शामिल हैं, जबकि ई फोर में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली आते हैं।

पाकिस्तान एवं ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने हाल में तुर्किये में मुलाकात की थी और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

बृहस्पतिवार की भेंटवार्ता में, डार ने द्विपक्षीय मामलों और आपसी हित के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच निरंतर सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश