Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दिल्ली पुलिस ने सात महीने में 205 लापता बच्चों का पता लगाया, पांच को कुछ ही घंटों में खोज निकाला

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सात महीने में 154 लड़कियों समेत 205 लापता बच्चों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। इनमें से पांच बच्चों को लापता होने के महज एक से दो घंटे के भीतर उनके परिवारों से मिला दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस उपलब्धि में ऐसे कई बच्चों का पता लगाना भी शामिल है, जो पांच से छह साल से लापता थे। इससे उन परिवारों को राहत मिली है, जो वर्षों से उनकी तलाश कर रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''ये बरामदगी सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल रार और हेड कांस्टेबल रतन सिंह के लगातार प्रयासों से संभव हुई। दोनों ने मिलकर इन मामलों को संभाला और लापता बच्चों का पता लगाने के लिए सुरागों पर काम किया।''

बरामद किए गए 205 बच्चों में 154 लड़कियां और 51 लड़के थे। पुलिस टीम ने ऐसे कई मामलों पर भी काम किया, जिनमें बच्चे पांच से छह साल पहले लापता हुए थे। समय बीतने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने सुरागों की तलाश जारी रखी और मामलों में लगातार जांच-पड़ताल की। आखिरकार उन्होंने बच्चों का पता लगाकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाने में मदद की।

भाषा तान्या माधव

माधव