Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

शरद पवार का सीने में संक्रमण को लेकर इलाज किया जा रहा है: अस्पताल

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) राकांपा (शप) के प्रमुख शरद पवार का यहां एक अस्पताल में सीने में संक्रमण को लेकर इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। एक चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पवार (85) को बुधवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कुछ घंटे पहले उन्हें पुणे के एक मल्टी-स्पेशलियटी स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी मिली थी। चूंकि उनके और कुछ परीक्षण कराये जाने थे, इसलिए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने पत्रकारों को बताया, ‘‘पवार को कल सांस और सीने के संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारी हैं।

बुधवार को पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दी गई थी, जहां उन्हें दो नवंबर को भर्ती कराया गया था।

‘रूबी हॉल क्लिनिक’ के मुख्य हृदयचिकित्सक, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि पवार को सीने में दर्द (प्लुरिटिक पेन) की शिकायत के बाद सामान्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए भर्ती कराया गया था।

‘प्लुरिटिक पेन’ सीने में होने वाला एक तेज़, चुभने वाला या जलन भरा दर्द है, जो सांस लेने, खांसने, छींकने या हंसने पर और बढ़ जाता है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश