Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

वन्यजीव तस्करी : पांच करोड़ रुपये का कोबरे का जहर जब्त, पांच गिरफ्तार

ठाणे, पांच नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 500 मिलीग्राम से अधिक कोबरा सांप का विष जब्त किया है, जिसकी कीमत 5.2 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की अपराध जांच इकाई ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 29 अक्टूबर को काशीगांव इलाके में डोडिया पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाया।

मीरा रोड संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगले ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने मोहम्मद दानिश फैयिम खान (23) और अब्दुल करीम राशिद अहमद शेख (51) के पास से कांच की दो शीशियां बरामद कीं जिनमें क्रमशः करीब 250 मिलीग्राम और 260 मिलीग्राम कोबरा सांप का विष था।

उन्होंने बताया कि मौके से तीसरे आरोपी फैजान अब्दुल अजीज (30) को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम मुंबई के मानखुर्द इलाके के ट्रॉम्बे निवासी दो प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंची। उनकी पहचान फारुक अली अब्दुल अली (37) और नूर मोहम्मद वली मोहम्मद शेख (47) के रूप में हुई है। उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि काशीगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश