Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा तो अमित शाह पद छोड़ दें: कांग्रेस

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यदि उनसे गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

शाह ने हरियाणा के करनाल में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली का मकसद मतों की रक्षा करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना है

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा, तो कुर्सी से चिपके क्यों बैठे हैं?’’

उन्होंने कहा कि सात साल में देश में ‘‘तीन करोड़ घुसपैठियों’’ का मुद्दा नहीं सुलझा, तीन साल से मणिपुर की स्थिति नहीं संभल रही और अब अरुणाचल प्रदेश भी नहीं संभल रहा है।

कांग्रेस नेता ने पुलवामा और पहलगाम में हुए आतंकी हमलों तथा लाल किले के पास हुए विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा कि देश की राजधानी के बिल्कुल पास 300 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ है।

उनका कहना था, ‘‘आपके (शाह) बस की नहीं है। छोड़ दीजिए।’’

खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि शाह को गृह मंत्रालय छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपना ‘‘सर्कस’’ देश के अन्य राज्यों में ले जाना चाहिए।

खेड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें भी पद से आजाद कर देना चाहिए।

भाषा हक पवनेश

पवनेश