दोहा, पांच नवंबर (भाषा) भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर और सुरूचि आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई जबकि संयम के साथ मिलकर उन्होंने टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता ।
यह चैम्पियनशिप लॉस एंजिलिस ओलंपिक व्यक्तिगत स्पर्धा का कोटा हासिल करने के लिये पहली बड़ी स्पर्धा है ।
पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य जीतने वाली मनु क्वालीफिकेशन दौर में 583 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही ।
एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुरूचि आठवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची ।
चीन की जियांग रैंक्सिन क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रही जबकि संयम 22वें स्थान पर रही ।
भारतीय टीम ने 1738 अंक लेकर रजत पदक जीता जबकि चीन को 1745 अंक के साथ स्वर्ण पदक मिला ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर