Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कमिंस इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत घटकर 467 करोड़ रुपये

मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) कमिंस इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 27 प्रतिशत घटकर 467 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 638 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 3,247 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,122 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 2,692 करोड़ रुपये रही, जबकि बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 2,577 करोड़ रुपये थी। वहीं, निर्यात बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 555 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 545 करोड़ रुपये थी।

कमिंस इंडिया के प्रबंध निदेशक अदिगबिले अदवुनमी ने कहा कि डेटा सेंटर, विनिर्माण, रियल एस्टेट और वितरण कारोबार में निरंतर वृद्धि के समर्थन से प्रमुख घरेलू बाजारों में मांग मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ''पिछली तिमाही की तुलना में निर्यात में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, जिंसों और माल ढुलाई की लागत में महंगाई के साथ-साथ उत्पादों के मिश्रण का असर लाभ मार्जिन पर पड़ा। मूल्य वृद्धि से मिलने वाले लाभ धीरे-धीरे दिखाई देने की उम्मीद है।''

भाषा योगेश अजय

अजय