नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के नए नेतृत्व दल से मुलाकात की।
सरकार के इस नीति शोध संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन मुद्दों पर सीधे जानकारी लेने के लिए यह बैठक की, जिन पर आयोग के सदस्य काम कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान नीति आयोग के सदस्यों ने 2047 तक विकसित भारत के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप उन मुद्दों और नीतियों पर प्रस्तुति दी, जिन पर वे काम कर रहे हैं।
बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग जैन और सदस्य राजीव गौबा, आर बालासुब्रमण्यम, जोराम अनिया, के. वी. राजू, एम. श्रीनिवास, गोबर्धन दास और अभय करंदीकर के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
भाषा निहारिका अजय
अजय