Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

फिल्म इक्कीस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन हमें इसमें काम करने पर गर्व: अगस्त्य नंदा

मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) अभिनेता अगस्त्य नंदा ने कहा कि उनकी 2025 में आई फिल्म ‘इक्कीस’ भले ही व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह ऐसी युद्ध आधारित फिल्म का हिस्सा रहे, जिसने शांति के महत्व का संदेश दिया।

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (नंदा) की कहानी बयां करती है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई में 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे।

अभिनेता ने 'पीटीआई-भाषा' के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘‘इक्कीस’ भले ही व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई (नंदा, राघवन, सह-कलाकार विवान शाह तथा सिकंदर खेर) यहां खुद को असफल मानकर खड़ा है। हमें अपनी बनाई फिल्म पर बहुत गर्व है और शांति एवं प्रेम का संदेश देने के लिए हम हमेशा इसके आभारी रहेंगे। शांति का संदेश कभी पुराना नहीं पड़ेगा।’’

नंदा ने कहा कि किसी फिल्म का नतीजा पूरी तरह से उसके कलाकारों और निर्माताओं के हाथ में नहीं होता। उनका मुख्य उद्देश्य रचनात्मक रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देना और अच्छे परिणाम की उम्मीद करना होता है।

‘इक्कीस’ में अभिनेता धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, अक्षय कुमार की भांजी और नवोदित अभिनेत्री सिमर भाटिया सहित अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई।

अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया था।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश