नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) प्रमुख कंपनी इमामी लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 1.92 प्रतिशत घटकर 145.50 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 148.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय सालाना आधार पर 36.2 प्रतिशत बढ़कर 1,087.65 करोड़ रुपये हो गई।
इमामी ने अपने वित्तीय नतीजों में कहा कि तिमाही के दौरान कच्चे माल की लागत ऊंची बनी रही। इसके बावजूद कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 25 प्रतिशत बढ़कर 222 करोड़ रुपये रही।
भाषा यासिर योगेश
योगेश
योगेश