Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

अदाणी पोर्ट्स यूरोप की कंपनी इवोस का 2.56 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर करेगी अधिग्रहण

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) नीदरलैंड की कंपनी इवोस बी.वी. में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का 2.56 अरब यूरो के उद्यम मूल्य पर अधिग्रहण करेगी। इवोस यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी स्वतंत्र तरल भंडारण परिचालक कंपनी है।

अदाणी समूह की कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इग्नियो इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स से किया जाने वाला यह अधिग्रहण सौदा पूरी तरह नकद में होगा। इसमें इवोस का इक्विटी मूल्य 1.18 अरब यूरो आंका गया है। यह अधिग्रहण कैलेंडर वर्ष 2025 के ईवी/ईबीआईटीडीए के 11.7 गुना मूल्यांकन पर आधारित है।

एपीएसईजेड के मुताबिक, इवोस ने वर्ष 2025 में 39.2 करोड़ यूरो का राजस्व और 21.9 करोड़ यूरो का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय़) दर्ज किया था। उसका ईबीआईटीडीए मार्जिन 56 प्रतिशत रहा था।

बयान के मुताबिक, इस अधिग्रहण के लिए कर्ज के जरिये वित्तपोषण किया जाएगा। सौदा नियामकीय एवं अन्य मंजूरियों तथा कर्मचारी परिषद से परामर्श के अधीन है।

एपीएसईजेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने कहा, ‘‘इवोस का हमारे पोर्टफोलियो में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। इससे दुनिया के प्रमुख तरल भंडारण और ऊर्जा केंद्रों में हमारी मौजूदगी मजबूत होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यूरोप के साथ साझेदारी करने और उसके टिकाऊ ऊर्जा बदलाव में सहयोग देने के साथ दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए उत्सुक हैं। इस दौरान हम वित्तीय अनुशासन बनाए रखेंगे, जो हमारी वृद्धि का आधार है।’’

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय