नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) बिजली वितरण कंपनी सीईएससी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई- सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 2.2 प्रतिशत घटकर 438 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 448 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,351 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश अजय
अजय