Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गैस सिलेंडर विस्फोट में तीन सगे भाइयों की मौत

पेशावर, पांच नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद एक मकान की छत ढह गई, जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई और एक महिला तथा एक बच्चा घायल हो गए। बचाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया।

बचाव अधिकारी के अनुसार, तीनों बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। तीनों आपस में भाई थे।

अधिकारी ने बताया कि घायल महिला और बच्चे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश