Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

तमिलनाडु के राज्यपाल आर्लेकर ने दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

चेन्नई, पांच नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। लोक भवन के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

यह शिष्टाचार भेंट आर्लेकर के हाल में तमिलनाडु के पूर्णकालिक राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद हुई है। उन्होंने आर एन रवि का स्थान लिया है।

आर्लेकर इससे पहले केरलम के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

राष्ट्रपति द्वारा हाल में की गई राज्यपालों की नियुक्तियों के बाद आर्लेकर को आर. एन. रवि के स्थान पर तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त किया गया।

भाषा अमित खारी

खारी