Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछताछ की

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका बृहस्पतिवार को यहां एक जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के सामने पेश हुए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता पूर्वाह्न करीब 11 बजे राजौरी गार्डन में अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों का एक दल उनसे पूछताछ कर रहा है।

दोनों 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर के गैर अधिसूचित स्थल पर दाखिल होने पर अपने खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी के संबंध में अपराध शाखा के सामने पेश हुए। अधिसूचना जारी कर जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है।

एक प्राथमिकी कनॉट प्लेस थाने में और दूसरी प्राथमिकी संसद मार्ग थाने में दर्ज की गयी थी । बाद में दोनों ही प्राथमिकी अपराध शाखा को हस्तांतरित कर दी गयी थीं। दोनों नेताओ को पहले भी जांच से जुड़ने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन पहले उन्होंने और समय मांगा था एवं पेश नहीं हुए थे।

ये मामले जंतर-मंतर पर पाबंदियों के कथित उल्लंघन से जुड़े हैं, जहां कॉजपा सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया था और राष्ट्र ध्वज फहराया था। भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश