Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर दिल्ली के अस्पताल मालिक से 20 करोड़ रु की रंगदारी मांगी, मामला दर्ज

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के निहाल विहार स्थित एक निजी अस्पताल के मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के मालिक शिकायतकर्ता शकील सैफी को तीन नवंबर को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से सोशल मीडिया के जरिए रंगदारी की मांग की गई थी।

फोन करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अनिल पंडित के रूप में बताई और कथित तौर पर दावा किया कि उसने अस्पताल मालिक की रेकी की है।

पुलिस के अनुसार उसने रकम का इंतजाम करने के लिए 24 घंटे का समय दिया और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हुआ बताया।

सैफी ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें एक दिन पहले यानी दो नवंबर को उसी नंबर से धमकी भरा वॉयस मैसेज मिला था।

निहाल विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस फोन करने वाले की पहचान, कथित गिरोह से उसके संबंध और रंगदारी मांगने के पीछे के मकसद सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

भाषा नोमान प्रचेता नरेश

नरेश