Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मणिपुर के नोनी जिले में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच मुठभेड़ में तीन की मौत के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान

इंफाल, पांच नवंबर (भाषा) मणिपुर के नोनी जिले के नुंगबा और केक्रू नागा इलाकों में बृहस्पतिवार को पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की पहचान की जांच की गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई एक दिन पहले दो प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी गुटों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों की मौत एवं दो अन्य के घायल होने के बाद की गई।

मणिपुर के नोनी जिले के नुंगबा और केक्रू नगा इलाकों में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया और इस दौरान स्थानीय निवासियों की पहचान की जांच की जा रही है। एक दिन पहले प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी गुटों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए थे, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा और असम राइफल्स के 500 से अधिक जवानों ने सुबह करीब 3:30 बजे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे खौपुम इलाके के ताओदाइजांग गांव में दो प्रतिद्वंद्वी नगा उग्रवादी गुटों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इसमें जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेन्चुई) और उसके विरोधी गुटों से जुड़े होने के संदेह वाले कैडर शामिल थे।

उनके अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए थे। स्थानीय लोगों ने तीनों मृतकों के शव बरामद किए थे।

भाषा रंजन

रंजन