Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

महिंद्रा एंड महिंद्रा का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 4,588 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से वाहन कारोबार में अच्छी आय से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,673 करोड़ रुपये था।

कंपनी का परिचालन राजस्व चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 57,514.98 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 45,885.40 करोड़ रुपये था।

इस दौरान, कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 51,845.48 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 41,192.50 करोड़ रुपये था।

भाषा रमण अजय

अजय