Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

शुभेंदु ने तीन जिले के किसानों को बिजली सब्सिडी और काश्तकारों के लिए विशेष पैकेज का किया ऐलान

पुरसुड़ा (पश्चिम बंगाल), पांच नवंबर (भाषा) मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करते हुए अलीपुरद्वार, झाड़ग्राम और पुरुलिया जिलों के काश्तकारों हेतु एक विशेष पैकेज का वादा किया।

शुभेंदु ने हुगली जिले के पुरसुड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के 46 लाख किसानों को ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के तहत लाभ मिलेगा।

प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत केंद्र सरकार देशभर के किसान परिवारों के बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून में पीएम-किसान योजना की 18,880 करोड़ रुपये मूल्य की 23वीं किस्त जारी की थी, जिसमें से 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अकेले पश्चिम बंगाल के लाभार्थियों के लिए थी।

शुभेंदु ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम आलू की खेती करने वाले किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी देंगे।’’

उन्होंने राज्य के चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने और झाड़ग्राम, पुरुलिया तथा अलीपुरद्वार जिलों के किसानों के लिए विशेष पैकेज का भी वादा किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आलू की खेती करने वाले किसानों को अपनी फसल दूसरे राज्यों में भेजने की अनुमति दी जाएगी।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा