Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

झारखंड की कथारा कोयला खदान में कोयले का ढेर ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

बोकारो (झारखंड), पांच नवंबर (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह करीब पांच बजे बोकारो में कथारा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में हुई।

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ''कथारा में कोयले का ढेर ढहने से छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।''

मृतकों की पहचान कौशल्या देवी, पुष्पा देवी और सोहरी देवी के रूप में हुई है।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रवींद्र सिंह ने बताया कि गांव की कुछ महिलाएं कोयले के ढेर से कोयला इकट्ठा कर रही थीं, तभी वह ढेर ढह गया।

उन्होंने कहा, 'घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

सीसीएल के एक अधिकारी ने कहा कि यह कोयला चोरी का मामला है।

भाषा गोला रंजन

रंजन