Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन-पूजन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

गोरखपुर (उप्र), पांच नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इस दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

एक बयान के मुताबिक, नितिन नवीन सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इसमें कहा गया है कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बयान के अनुसार, दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा अध्यक्ष को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया और गोरखनाथ मंदिर तथा नाथपंथ की परंपराओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

मंदिर में प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद नितिन नवीन पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

भाषा जफर मनीषा रंजन

रंजन