Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

इंदौर में 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, पीड़ितों को सात करोड़ रुपये वापस कराए गए

इंदौर (मध्यप्रदेश), पांच नवंबर (भाषा) इंदौर में पुलिस को इस साल साइबर ठगी के करीब 7,000 मामलों में शिकायतें मिलीं जिनमें लोगों को लगभग 50 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इन शिकायतों पर कदम उठाते हुए पीड़ित लोगों को करीब सात करोड़ रुपये वापस कराए हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर में जनवरी से अक्टूबर तक साइबर अपराधियों द्वारा हैक किए गए 350 से अधिक सोशल मीडिया खातों को फिर से हासिल किया गया और लोगों के नाम एवं तस्वीरों का दुरुपयोग करके बनाए गए 450 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया खाते ब्लॉक कराए गए।

उन्होंने बताया,‘‘साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इनमें ‘डिजिटल अरेस्ट’, एपीके फाइल के जरिये मोबाइल फोन का नियंत्रण हासिल करना और निवेश, गेमिंग व घर बैठे काम दिलाने के नाम पर ठगी शामिल है।’’

दंडोतिया के मुताबिक ठग गिरोह कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से लोगों के सगे-संबंधियों और परिचितों की आवाज या चेहरे की नकल करके भी उन्हें चूना लगा रहे हैं।

भाषा हर्ष

मनीषा

मनीषा