Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

विदेश सचिव मिसरी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शाह से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

(शिरीष बी प्रधान)

(फाइल फोटो के साथ)

काठमांडू, पांच नवंबर (भाषा) भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की और द्विपक्षीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार मिसरी और प्रधानमंत्री शाह के बीच यह बैठक काठमांडू में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई।

विदेश सचिव मिसरी की नेपाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री शाह की आगामी भारत यात्रा पर चर्चा करना है।

प्रधानमंत्री शाह के इस महीने के आखिर में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने की संभावना है।

इससे पहले मिसरी ने विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले से शिष्टाचार भेंट की। बुधवार को उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की थी।

मिसरी, नेपाल के विदेश सचिव राय के निमंत्रण पर मंगलवार को काठमांडू पहुंचे थे।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुनियादी ढांचा विकास मंत्री सुनील लमसाल से भी उनके कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट की।

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान उन्होंने बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा