Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कर्नाटक में इंडिया गठबंधन ने एसआईआर, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

बेंगलुरु, पांच नवंबर (भाषा) कर्नाटक में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां 'फ्रीडम पार्क' में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बेंगलुरु में यह प्रदर्शन एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा आयोजित आंदोलन की अगली कड़ी है।

इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कर्नाटक प्रभारी सचिव गोपीनाथन पलानीअप्पा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी. के. हरिप्रसाद, पार्टी के कई नेता, विधायक और मंत्री शामिल हुए।

इसके अलावा ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं में माकपा के प्रदेश सचिव के. प्रकाश, भाकपा नेता साथी सुंदरश, फॉरवर्ड ब्लॉक के शिवशंकर और भाकपा (माले) के क्लिफ्टन डी' रोजारियो सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा