Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

रीयल मैड्रिड ने आखिरी क्षणों में दर्ज की जीत, लीवरपूल को फेनरबाशे ने हराया

मैड्रिड पांच नवंबर (एपी) फेडेरिको वाल्वरडे के निर्णायक गोल की बदौलत रीयल मैड्रिड ने यूईएफए चैंपियंस लीग में एक बार फिर आखिरी क्षणों में बाजी पलटते हुए बुधवार को एईके एथेंस को 3-2 से हराया।

लीवरपूल को रोमांचक मुकाबले में फेनरबाशे के हाथों 2-3 से चौकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर सिटी ने भी दो बार बढ़त गंवाने के बाद आरबी लाइपजिग को इसी अंतर से 3-2 से हराया। तो वहीं कोमो ने लेंस को 9-1 से रौंदकर बड़ी जीत दर्ज की।

पिछले सत्र की उपविजेता आर्सेनल ने स्लाविया प्राग को 2-1 से शिकस्त दी।

रिकॉर्ड 15 बार की यूरोपीय चैंपियन रीयल मैड्रिड लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ इस सत्र में चार मैचों के बाद शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम रखने वाली दूसरी टीम बन गई।

मैड्रिड को ऑल्विन एरिना में एईके एथेंस के खिलाफ दो बार पिछड़ना पड़ा, लेकिन वाल्वरडे ने 92वें मिनट में लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

मैड्रिड ने पिछले महीने रोमा के खिलाफ भी आखिरी समय में 4-3 से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में टीम ने अंतिम 10 मिनट में तीन गोल किए थे

एईके की ओर से अबूबाकरी कोइटा ने पहले हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जूड बेलिंघम ने बैकहील से गोल कर मैड्रिड को बराबरी दिला दी।

मैच के 75वें मिनट में स्तावरोस पिलियोस ने मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया, लेकिन तीन मिनट बाद ही किलियन एमबापे ने स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद एमबापे का एक शॉट क्रॉसबार से टकराया, जबकि वाल्वरडे ने इंजरी टाइम में निर्णायक गोल कर दिया।

लीवरपूल ने फेनरबाशे के खिलाफ दोनों हाफ में बढ़त बनाई, लेकिन उसे बरकरार रखने में नाकाम रहा। अंततः उसे इस सत्र की चैंपियंस लीग में पहली हार का सामना करना पड़ा।

ट्रे न्योनी और अलेक्जेंडर इसाक ने लीवरपूल के लिए गोल किये जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर मेसन ग्रीनवुड और आर्ची ब्राउन ने फेनरबाशे को बराबरी दिला दी।

मैच 89वें मिनट में वेदात मुरिकी ने निर्णायक गोल दागकर फेनरबाशे को 3-2 से जीत दिला दी।

एर्लिंग हालांड ने आरबी लाइपजिग के खिलाफ मैनचेस्टर सिटी को 3-2 से जीत दिलाई। स्कोर 2-2 से बराबर होने के बाद हालैंड ने मैच के 78वें मिनट में टीम को निर्णायब बढ़त दिलाई।

प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल ने स्लाविया प्राग को 2-1 से हराया। नॉनी मादुके और विक्टर ग्योकेरेस ने पहले हाफ में गोल कर आर्सेनल को बढ़त दिलाई। मेजबान टीम ने 90वें मिनट में एक गोल जरूर किया, लेकिन आर्सेनल ने जीत हासिल कर ली।

टासोस डुविकास की हैट्रिक की मदद से सेस्क फाब्रेगास की कोमो टीम ने लेंस को 9-1 से करारी शिकस्त दी। अपने पदार्पण सत्र में खेल रही कोमो की चार मैचों में यह तीसरी जीत है।

नेपोली को पोर्टो के खिलाफ 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी। लीग चरण के चार मुकाबलों में नेपोली की यह तीसरी हार है। टीम को सीरी ए में भी संघर्ष करना पड़ रहा है। रविवार को उसे युवेंटस ने 2-0 से हराया था।

पुर्तगाल की घरेलू लीग में लगातार 10 जीत दर्ज कर शीर्ष पर चल रही पोर्टो की चैंपियंस लीग में यह पहली जीत है।

युनान के युवा खिलाड़ी कोन्स्टेंटिनोस कारेत्सास के पहले गोल की मदद से 1997 की चैंपियन बोरुसिया डॉर्टमुंड ने रियल बेटिस को 2-1 से हराया।

एपी

आनन्द आनन्द

आनन्द