नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) सोशल मीडिया मंच मेटा के जरिए कथित रूप से संदिग्ध बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मेटा मंच के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार का आरोप लगाने वाली एक शिकायत के बाद विशेष प्रकोष्ठ ने आठ अक्टूबर 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 और 67बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में लगभग 10 संदिग्ध लिंक को चिह्नित किया गया है। पुलिस ने आरोपों की सत्यता की जांच और मामले से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाषा नोमान प्रचेता मनीषा
मनीषा