Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

झारखंड की कथारा कोयला खदान में कोयले का ढेर ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

बोकारो (झारखंड), पांच नवंबर (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना बोकारो में कथारा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में हुई।

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ''कथारा में कोयले का ढेर ढहने से छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।''

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

भाषा गोला रंजन

रंजन