Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

नरेला की फैक्टरी में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लगने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद एक टीम के साथ सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर और वाहनों की मांग के बाद दमकल की दो और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अभियान जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन