Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कपड़ा कंपनी के निदेशकों, बिचौलिए के खिलाफ ठाणे के व्यवसायी से 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ठाणे, पांच नवंबर (भाषा) पुलिस ने ठाणे के 32 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी से 95.25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एक कंपनी के निदेशकों और एक बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि इन लोगों ने ठाणे के भिवंडी में रहने वाले इस व्यवसायी का भरोसा जीता और उसे व्यापारिक लेन-देन के बहाने अपने जाल में फंसाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले चार वर्षों में उन्होंने व्यवसायी की कंपनी से अपने कारोबार के लिए बड़ी मात्रा में कच्चा कपड़ा खरीदा, लेकिन बकाया रकम का भुगतान नहीं किया। ब्याज सहित यह कुल बकाया राशि 95,25,863 रुपये है।

अधिकारी के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) (विश्वासघात) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन