Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

पुरानी दिल्ली में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई और इसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे गली शाहतारा में शीश महल में इमारत ढहने की सूचना मिली। यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित है।

डीएफएस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारी ने बताया कि इमारत निर्माणाधीन थी और उसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके बाद अतिरिक्त दमकल गाड़ियां और अधिकारी मौके पर भेजे गए।

अधिकारियों के मुताबिक, मौके खोज अभियान जारी है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन